फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख पर लिंग परीक्षण कराने का आरोप, जांच के आदेश

Mon, 17 Jun 2013 03:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने तीसरी बच्चे की खबर के बाद शाहरुख मुसीबत से घिर चुके हैं। शाहरुख खान पर बच्चे के लिंग परीक्षण का आरोप लगा है। महाराष्ट्र सरकार ने इस आरोप की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सरोगेसी तकनीक से हो रहे इस बच्चे के लिंग जांच पर शाहरुख खान की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। शाहरुख ने होने वाले बच्चे की लिंग जांच करायी है या नहीं इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार का स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच करेगा।

महाराष्ट्र के रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन ने शाहरुख पर लिंग परीक्षण का आरोप लगाया है। इसके अलावा एक सामाजिक कार्यकर्ता वर्षा देशपांडेय ने भी इस बात की आपत्ति जताई थी कि लिंग जांच कराना अपराध होने के बाद भी उन्होंने बच्चे के लिंग की जांच करायी थी।
विज्ञापन


हालांकि शाहरुख ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे और गौरी सरोगेसी के जरिए बेबी ब्वॉय एक्सपेक्ट कर रहे हैं। यह बच्चा जुलाई तक पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें