दिलवाले और फैन जैसी फिल्में फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान की रईस सुरक्षित रिलीज डेट खोज रही है। इस बीच शाहरुख ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शनिवार को चेकोस्लोवाकियाई शहर प्राग में शुरू कर दी। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं। फिल्म का कामचलाऊ टाइटल द रिंग रखा गया है। शूटिंग की तस्वीरें शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
नीला कॉटन शर्ट पहने और लाल टाई लगाए शाहरुख ने प्राग के प्रसिद्ध चार्ल्स ब्रिज पर गाने की शूटिंग के साथ फिल्म का श्रीगणेश किया। मोहित चौहान ने गाना गाया है। द रिंग में शाहरुख टूरिस्ट गाइड के रूप में नजर आएंगे। जबकि उनकी हीरोइन अनुष्का शर्मा हैं, जो प्राग घूमने गई गुजराती लड़की बनी हैं।
शाहरुख-अनुष्का रब ने बना दी जोड़ी में साथ आ चुके हैं। जुड़े सूत्रों के अनुसार फिल्मी की 85 फीसदी शूटिंग यूरोप में होगी, जबकि छोटा-सा हिस्सा मुंबई में फिल्माया जाएगा। फिल्म अगले साल थियेटरों में लगेगी।