यूं तो शाहरुख खान अपनी चुटीली बातों के लिए लोगों के द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं और लड़कियां उन पर जान छिड़कती, लेकिन अब उन्होंने एक ऐसी बात कह दी है जिससे गोरी सुंदरियां उनसे नाराज हो सकती हैं। हालांकि विज्ञापनों में शाहरुख गोरेपन की वकालत करते हुए क्रीम-पाउडर बेचते नजर आते हैं, लेकिन अपने एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने गोरेपन और गोरी लड़कियों को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग चौंक रहे हैं।