फैंस ने बरसाया प्यार
इस वीडियो को केकेआर के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया, जिसमें कैप्शन था – ‘जब किंग की मुलाकात प्रिंस ऑफ बंगाल से हो।’ फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘दादा को केकेआर का कोच बना दो।’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘अपनी-अपनी फील्ड के दिग्गज।’ इस दौरान घायल खिलाड़ी हर्षित राणा और शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी वहां मौजूद थे।
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को सिद्धार्त आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।
खबरों के मुताबिक अनिल कपूर और रानी मुखर्जी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह एक एक्शन फिल्म है, जो 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।