फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सुपरस्टार ने नहीं देखी 'बाहुबली 2', लेकिन बोली इतनी बड़ी बात

Wed, 17 May 2017 12:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'बाहुबली 2'
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान हमेशा से ही भारतीय सिनेमा में तकनीक की महत्ता पर जोर देते हुए उसे ऊंचाइयों पर ले जाने की बात करते रहते हैं। इसी पर उन्होंने कहा कि 'बाहुबली' की सफलता इस बात का उदाहरण है कि बिना हिम्मत के प्रतिष्ठा नहीं मिलती। हालांकि शाहरुख ने अभी तक 'बाहुबली 2' नहीं देखी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सलमान खान की दरियादिली, बॉडीगार्ड्स को दिया इतना बड़ा तोहफा सुनकर रह जाएंगे दंग

शाहरुख ने कहा, 'मैंने बाहुबली का पार्ट वन देखा है लेकिन मैं अभी तक इसका दूसरा पार्ट नहीं देख पाया। ये वास्तव में प्रेरणादायक फिल्म है और मुझे लगता है कि इसका दूसरा पार्ट भी ऐसा ही है।'

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए शाहरुख ने कहा, 'केवल कमाई को ही नहीं बल्कि दूरदर्शिता और विचारों को भी सफलता मिलती है। हिम्मत नहीं होगी तो प्रतिष्ठा नहीं होगी लेकिन बाहुबली में ये सब है। तकनीकी हमारे भारतीय सिनेमा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है और मुझे इस पर पूरा विश्वास है। तकनीकी आने से पहले भी कई शानदार फिल्में बनती रही हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा,' अगर आप बड़े सिनेमा और बड़े सपने को ज्यादा लोगों को बेचना चाहते हैं तो इसके लिए हिम्मत होना बेहद जरूरी है। साथ ही इसे अच्छे और बोल्ड अंदाज में कहना चाहिए और बाहुबली में ये सब है।'

उन्होंने इसकी दूरदर्शिता पर भी जोर दिया। शाहरुख ने कहा, 'एस एस राजमौली हमेशा से ही प्रेरणादायक रहे हैं, फिर वो कोई भी फिल्म बनाएं। यहां और भी कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं जो ऐसी फिल्में बनाते हैं।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें