ओटीटी पर आ रहे शो फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ में भावना पांडे ने शाहरुख खान और सुहाना खान को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि गौरी खान और भावना पांडे एक दूसरे के साथ काफी अच्छा रिश्ता साझा करती हैं। भावना ने कहा कि अनन्या और सुहाना साथ में ही बड़ी हुई हैं।
गौरी खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @gaurikhan
गौरी के साथ है बहुत अच्छी दोस्ती
भावना पांडे ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में बताया कि गौरी भी उनके ग्रुप का हिस्सा हैं। गौरी हम सभी से जुड़ी रहती हैं। ऐसा लगता है कि गौरी काफी अलग रहती हैं लेकिन अक्सर वे ही बहुत सारे प्लान बनाती हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारे बच्चे छोटे थे, तो हम गौरी के घर पर ही मिलते थे क्योंकि उनके घर में गार्डन भी है। वहां बच्चे खेल और दौड़ भाग कर सकते थे।
Priyanka Chopra: वीकएंड पर काम करने के नाम पर ऐसी हो जाती है देसी गर्ल की हालत, फनी वीडयो साझा कर बताया हाल
सुहाना खान अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुहाना और अनन्या को लेकर भी कही ये बात
भावना पांडे ने सुहाना खान और अनन्या पांडे को लेकर भी कुछ बातें कही हैं। भावना पांडे ने कहा कि शाहरुख खान के बच्चे और अनन्या साथ में ही बड़े हुए हैं। सुहाना और अनन्या तो बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। भावना ने बताया कि शाहरुख खान ने अपने बच्चों को बहुत ही अच्छे और हेल्दी तरीके से पाला है। वे अपने बच्चों को खेल कूद में भी आगे रखना चाहते हैं।
Neelam Kothari: गोविंदा के साथ अफेयर की बात गलत? नीलम कोठारी ने रिश्ते को लेकर सामने रखा अपना पक्ष
शाहरुख खान
- फोटो : FB/@Shah Rukh Khan
शाहरुख खान को लेकर बोलीं भावना पांडे
भावना ने कहा कि शाहरुख खान से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। हालांकि, इसमें शाहरुख खान बनने जैसा नहीं बल्कि उनके जैसा पिता बनने की बात है। सभी को सीखना चाहिए कि वे सुहाना, आर्यन और अबराम को किस तरह से परवरिश दे रहे हैं। साथ ही किस तरीके से वे मेरे बच्चों के साथ रहे। ये बहुत ही अच्छा रहा है।