फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान को चुकाना होगा भारी जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान को अपने बंगले के सामने बने रैंप के कारण जुर्माना देना होगा। यह जुर्माना उनके बंगले के बाहर बने रैंप को तोड़ा गया खर्च है।
विज्ञापन


असल में बीएमसी ने आकर इस रैंप को तो तोड़ दिया लेकिन अब सरकार को इस तोड़ फोड़ में जो पैसा लगा है वो वापस चाहिए, इस वजह से शाहरुख खान को अब बीएमसी को पैसे लौटाने होंगे जिसकी रकम 2 लाख के करीब है।

Trending Videos
विज्ञापन

शाहरुख को चुकता करना होगा जुर्माना

कुछ समय पहले ही मुंबई के बांद्रा में स्थित शाहरुख खान के घर के बाहर बने रैंप को लेकर आस पास के नागरिकों ने शिकायत दर्ज कराई थी।

उनका कहना था कि इस रैंप के चलते अक्सर रोड पर जाम लग जाया करता है। शाहरुख खान ने ये रैंप अपनी वैनिटी वैन को खड़ा करने के लिए बनवाई थी।

लोगों की शिकायतों के चलते बीएमसी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और शाहरुख खान के घर के बाहर बने इस गैरकानूनी रैंप को तोड़ दिया। इसमें करीब 1 लाख 93 हजार का खर्चा हुआ और अब शाहरुख खान को ये पैसे भरने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें