अनुष्का शर्मा ने भी 16 दिसंबर के गैंगरेप पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म को बैन करने पर सरकार के कदम की आलोचना करने वाले बॉलीवुड के बाकी सेलिब्रिटीज में शामिल हो गई हैं।
अनुष्का ने कहा है कि उन्होंने ब्रिटिश फिल्म निर्माता लेस्ली उडवीन द्वारा बनाई गई ‘इंडियाज डॉटर’ डॉक्यूमेंट्री नहीं देखी है, पर उन्हें लगता है कि दर्शक यह फैसला करने में काफी मैच्योर हैं कि उन्हें क्या देखना चाहिए।
अनुष्का ने कहा, 'मुझे लगता है कि ऐसी चीजों को लोगों की समझ पर छोड़ देनी चाहिए। हम उस तरफ अपनी भावनाओं से निपटने के लिए खासे मैच्योर हैं। अगर बाकी लोग यह फैसला करते हैं कि हमें क्या देखना चाहिए तो वे एक तरह से हमारी सोच का फैसला कर रहे हैं।'