शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' ने कमाई के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। काबिल से क्लैश के बावजूद फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया। अब खबर है कि ये फिल्म आज इजिप्ट और जॉर्डन में भी रिलीज की जाएगी।
इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने शाहरुख के साथ काम किया। लेकिन इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। सिर्फ चार सीन की वजह से ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं की गई थी। फिल्म में शाहरुख खान अवैध शराब का व्यवसाय करते हैं। साथ ही वो हर किसी की मदद करते भी नजर आ रहे हैं।
फिल्म में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। फिल्म का प्रमोशन शाहरुख और नवाज ने ही किया। वहीं माहिरा को इसके प्रमोशन से दूर रखा गया था। इस फिल्म से शाहरुख खान एक बार फिर निगेटिव रोल निभाकर हिट हो गए हैं। इससे पहले शाहरुख फिल्म 'बाजीगर' और 'डर' में निगेटिव किरदार निभा चुके हैं।