दरअसल, सोशल मीडिया पर सुहाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुहाना खान बैगी डेनिम के साथ ग्रे हुडी में मास्क लगाए हुए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुहाना अपने मजे में आगे की ओर बढ़ रही हैं। इसी दौरान उनके पीछे कुछ लड़के चल रहे हैं, जिन्हें जब सुहाना पीछे मुड़कर देखती हैं तो वे सभी लड़के शरमा कर अपना मुंह छुपा लेते हैं। सोशल मीडिया पर लड़कों की इस हरकत पर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट पर पूछा है कि लड़के अपना मुंह क्यों छुपा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पीछे वाला लड़का क्यों शरमाया? दूसरे यूजर ने लिखा, 'पीछे तो देखो।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'उसने पीछे मुड़कर देखा तो लड़के शरमा गए।' हालांकि, इसी बीच एक यूजर ने लिखा, 'वे लड़के किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं? एयरपोर्ट पर एक सेलेब की बेटी को इतनी सुरक्षा के बावजूद ऐसा हो रहा है। हम सड़कों पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?'
IFFI Goa 2022: एनएफडीसी को एजेंसी से मिले न्योते की जानकारी नहीं, भाकर बोले, पीआईबी ही देगा सारी सूचनाएं
बता दें कि सुहाना खान फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर कर रही हैं और इस फिल्म में सुहाना खान के अलावा, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर की अहम भूमिका हैं।