फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beast: वरुण धवन के बाद शाहरुख खान ने खुद को बताया दलपति का फैन, एटली के साथ देखा 'बीस्ट' का ट्रेलर

Wed, 06 Apr 2022 01:47 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल फिल्म बीस्ट का ट्रेलर मंगलवार को हिंदी में लॉन्च हो गया है। हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। शाहरुख ने खुद को थलापति का फैन भी बताया है।
 
विज्ञापन
शाहरुख खान बीस्ट ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थलापति विजय और पूजा हेगड़े की मोस्ट अवेटेड तमिल फिल्म बीस्ट का ट्रेलर मंगलवार को हिंदी में लॉन्च हो गया है। ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन का पूरा मसाला मिलने वाला है। बीस्ट को लेकर साउथ में दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। ये फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 से पहले रिलीज हो रही है, ऐसे में फैंस इसे केजीएफ के लिए चुनौती के रूप में देख रहे  हैं। हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है।

विज्ञापन

ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- निर्देशक एटली संग बैठा हूं, वह भी मेरी तरह विजय के बहुत बड़े फैन हैं। बीस्ट की पूरी टीम को शुभकामनाएं। ट्रेलर मीनर, लीनर और स्ट्रॉन्गर दिख रहा है। बता दें कि मंगलवार को वरुण धवन ने फिल्म बीस्ट (रॉ) के ट्रेलर को हिंदी में लॉन्च किया था। उन्होंने भी बताया था कि वह थलापति विजय के बहुत बड़े फैन हैं।
दलपति विजय की फिल्म बीस्ट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे आतंकवादियों द्वारा एक मॉल को हाईजैक कर लिया जाता है। उसी मॉल में वीर राघव जो कि रॉ का एजेंट है और सिपाही के किरदार में है, वह भी उसी में फंस जाता है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है।  
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म बीस्ट हिंदी भाषा में 600 से 700 स्क्रींस पर रिलीज की जा रही है। इसके मुकाबले फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 हिंदी भाषी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी। फिल्म के लीड रोल में एक्टर यश, संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें