फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harnaaz Sandhu: शिल्पा शेट्टी और बादशाह पर फूटा मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के फैंस का गुस्सा, बोले- शर्म करो, जानें वजह

Tue, 05 Apr 2022 03:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के साथ बादशाह और शिल्पा शेट्टी भी दिख रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स बादशाह और शिल्पा शेट्टी को ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
badshah, miss universe harnaaz sandhu, shilpa shetty, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2021 में भारत की हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। इस सफलता के बाद हरनाज को देशभर से प्यार मिल रहा है। कुछ समय पहले, हरनाज कौर संधू पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में शामिल हुईं। इस मौके का एक वीडियो उन्होंने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह शो के जज शिल्पा शेट्टी, बादशाह और किरण खेर के साथ दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में शिल्पा और बादशाह का व्यवहार मिस यूनिवर्स के लिए देखकर लोग हैरान रह गए हैं और अब शिल्पा शेट्टी और बादशाह को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन


क्या है वीडियो में?
हरनाज कौर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि मिस यूनिवर्स 'इंडिया गॉट टैलेंट' के सेट पर जा रही हैं और फिर वह आगे जाकर किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह से मिलती हैं। इस दौरान वह हाथ जोड़कर सबसे प्यार से मिलती हैं लेकिन बादशाह और शिल्पा शेट्टी का व्यवहार हैरान करने वाला है। बादशाह मिस यूनिवर्स को देखकर कहते हैं, 'कोई तीसरा बंदा आया है चंडीगढ़ से।' दूसरी तरफ शिल्पा भी अपनी बहन शमिता शेट्टी के कंधे पर हाथकर रखकर उनसे गप्पे मारती हैं। दोनों का यही एटीट्यूड देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
 

लोगों ने लगाई फटकार
बादशाह और शिल्पा शेट्टी का ये एटीट्यूड हरनाज कौर संधू के फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। ऐसे में अब दोनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शिल्पा शेट्टी हरनाज संधू को देखकर मुंह क्यों बना रही है? ईर्ष्या।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इनके मैनर्स कहां गए।' तीसरे ने लिखा, 'इनके चेहरे को क्या हो गया है। कितने फैक एक्सप्रेशन हैं इनके।' इसी तरह बड़ी संख्या में लोग बादशाह और शिल्पा को खरी-खोटी सुना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें