एकता कपूर से विवाद के बारे में शाहरुख खान ने पहली बार कोई स्टेटमेंट दिया है। शाहरुख ने यह भी साफ कर दिया है कि ये बिजनेस कि बातें हैं इसमें प्राइवेट इश्यू वाली तो कोई बात ही नहीं हैं।
'चेन्नई एक्सप्रेस' की सक्सेस पार्टी के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान किंग खान ने कहा कि दो बड़ी फिल्में साथ रिलीज होती हैं तो किसी एक फिल्म को नुकसान हो भी सकता है। उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि फिल्म को टालने का फैंसले का किसी पर कोई दवाब नहीं था।
सिद्वार्थ रॉय कपूर भी इस दौरान मौजूद थे उन्होंने भी शाहरुख के स्वर में अपना स्वर मिला दिया। एकता की नाराजगी, जितेन्द्र का फोन नहीं उठाना इन सब बातों को शाहरुख ने बड़ी ही सफाई से खुद को दूर रखा और दो टूक शब्दों में कह दिया कि कुछ मिस अंडर स्टुड थॉट्स इन सारी बातों के पीछे हैं।
चुटकी लेते हुए शाहरुख ने कहा कि ये तो दीपिका की वजह से फिल्म इतनी बड़ी हिट हो गई। मुझे खुद नहीं पता था कि ये इतना रिकार्ड बनाएगी। रोहित शेट्टी ने फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं बोला।