निर्देशक हार्दिक मेहता ने अभिनेता विजु के बारे में बताते हुए कहा, 'मेरी फिल्म की शुरुआत ही ऐसे हुई थी कि, मैं हमेशा विजु सर के साथ काम मकरना चाहता था। इस फिल्म को शुरू करने से पहले मैं विजू खोटे सर से मिला था, तब मुझे पता चला कि आज भी लोग उन्हें कालिया कहते हैं। विजु सर ने मुझे इस फिल्म के लिए बहुत सामग्री दी है, और हमने फिल्म भी उनको समर्पित की है। फिल्म की शुरुआत में ही पहले विजु सर का फोटो आता है।'
हार्दिक ने आगे कहा, 'राजकुमार संतोषी की हर फिल्म में विजू सर होते ही थे, लेकिन लोगों को वे कालिया के नाम से ही याद रहते थे।उन्होंने मुझे बताया था कि अगर कोई उन्हें एयरपोर्ट पर भी मिलता था, तो वह उन्हें कालिया कहकर पुकारता था। उनके लिए ये कॉमेडी भी थी और ट्रैजेडी भी थी। उन्होंने ये बात हमसे साझा की थी। इसके अलावा और भी कुछ चीजें हैं जो आप 'कामयाब' फिल्म में देखेंगे। विजु सर ने मेरी बहुत मदद की थी। वहीं से सारी बातें शुरू हुई थीं। उन्होंने दिल खोलकर सारी बातें बताई थीं।'
हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में सुधीर (संजय मिश्रा) की कहानी दिखाई गई है, जो एक अनुभवी चरित्र अभिनेता है। लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि वह 499 फिल्मों में काम कर चुके हैं, तब वह अपनी 500 फिल्मों का रिकॉर्ड बनाने के लिए अपनी रिटायरमेंट से वापस आने का फैसला करते हैं।