फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे ऋषि कपूर के पास पहुंचे शाहरुख, साथ में थीं गौरी और सुहाना

विज्ञापन
shahrukh khan - फोटो : twitter
विज्ञापन

अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रहे एक्टर ऋषि कपूर से मिलने बॉलीवुड के तमात स्टार्स गए। गौरतलब है कि ऋषि पिछले ढेड़ महीने से वहां इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान उनसे अनुपम खेर, जावेद अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे और आलिया भट्ट ने उनके पास जाकर उनका हालचाल लिया। ऐसे में खबर है कि अब शाहरुख खान उनसे मिलने पहुंचे थें...

विज्ञापन


बता दें कि ऋषि से मिलने शाहरुख खान अकेले नहीं गए थे बल्कि उनकी पत्नी गौरी खान भी उनके साथ में थीं। इतना ही नहीं बेटी सुहाना भी ऋषि से मिलने गईं। इस बात की जानकारी ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। ट्वीट में ऋषि ने लिखा ' शाहरुख इस समय मेरे पास हैं और इस दौरान वह एनवाईयू स्टर्न स्कूल भी गए जहां वे बच्चों से मिले।'

इससे पहले एक अखबार से हुई बातचीत में रिद्धिमा ने बताया  था 'फिलहाल वह बिल्कुल ठीक हैं, ऐसे में चिंता की कोई बात नहीं है, मैं आपको बता दूं कि मैं उनके स्वास्थ्य को लेकर कभी चिंतित नहीं थी, पापा अपना रुटीन टेस्ट करवा रहे हैं, जैसा कि वह ट्विटर पर बता चुके हैं, दरअसल, वे कई सालों बाद पूरे शरीर का रुटीन चेकअप करवा रहे हैं और हमे उम्मीद है कि सब ठीक ही होगा।'


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ऋषि कपूर की मां कृष्णा कपूर का देहांत हो गया था। जिसमें ऐसी दुखद घड़ी में ऋषि कपूर अपनी मां का अंतिम संस्कार करने घर नहीं जा सके थे। ऋषि को शुरुआती दौर में बताया जा रहा था कि उन्हें थर्ड स्टेज का कैंसर हुआ है। लेकिन ऋषि ने अपने ट्वीट में ऐसी कोई जानकारी नहीं दी थी।  उनके भाई रणधीर ने ऋषि की बीमारी को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें