फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी परिवार के 'करीबी' शाहरुख बोले मोदी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले शाहरुख खान क्या अपना पाला बदल रहे हैं? उन्होंने पहली बार नरेंद्र मोदी की तारीफ की। अपने जन्मदिन के मौके पर हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने मोदी सरकार के काम-काज के बारे में अपनी राय रखी।
विज्ञापन


मोदी के काम से जुड़े एक प्रश्न में उन्होंने कहा कि नई सरकार को काम करने का समय देना चाहिए। अभी इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया देना जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा कि अभी सरकार की आलोचना करने के बजाय केंद्र सरकार को कम से कम दो साल तक का समय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में उनके पास पूर्ण बहुमत है और अपने आप में यह बड़ी जीत है।

विज्ञापन

करीब रहे हैं गांधी परिवार के

शाहरुख खान को गांधी परिवार का करीबी माना जाता रहा है। वह कई बार सोनिया गांधी और राहुल गांधी ‌से मिलने गए। कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी शाहरुख गांधी परिवार के करीब दिखे।

लोकसभा चुनाव के समय भी ऐसी खबरें थीं कि शाहरुख मोदी का विरोध कर रहे हैं। अपनी फिल्म माय नेम इज खान के दौरान उनकी छवि ऐसी बन गई थी कि कट्टरपंथी नेता उन्हें पाकिस्तान में बसने की सलाह दे रहे थे। लेकिन अब शायद बदली हुई स्थितियों में शाहरुख अपने सोचने का तरीका बदल रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें