फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों जेब में हाथ डाले रहते हैं अमिताभ बच्चन?

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हर अदा अनोखी और निराली है। यहां तक की फिल्म में उनका हर सीन, स्टाइल और स्टंट सुर्खियों का विषय बन जाता है। अब उनके स्टाइल बाएं हाथ को ही लीजिए जो अक्सर उनकी पैंट की जेब में रहता है।
विज्ञापन


क्या आपने इस बात पर कभी गौर किया कि आखिर क्यों बिग बी का बायां हाथ उनकी पतलून की जेब में रहता है..? चलिए हम आपको इसका राज बता देते हैं। असल में अमिताभ बच्चन लेफ्टी हैं। लेकिन इस हाथ के साथ दिवाली का एक हादसा भी जुड़ा हुआ है।

असल में 1983 में पटाखे जलाते हुए बिग बी का बायां हाथ झुलस गया था। उस समय वह ‘शराबी’ की शूटिंग कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने फिल्म की शूटिंग जारी रखी, लेकिन ज्यादातर अपना लेफ्ट हैंड पॉकेट में रखा। बस, तभी से उनकी आदत समझ लीजिए, या फिर उनका यह स्टाइल ही बन गया... वे आज भी अपनी फिल्मों के सींस में अपना बाया हाथ जेब में रखे नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा मीना कुमारी के साथ भी

बॉलीवुड की ट्रैजडी क्वीन मीना कुमारी की बाएं हाथ कि छोटी उंगली कट गई थी, जिसे वे फिल्मों में बहुत ही खूबसूरती से छुपा लेती थीं। एक बार जब वह महाबलेश्वर से लौट रही थीं, उस वक्त एक दुर्घटना की शिकार हो गई थीं।

इस हादसे में मीना कुमारी की उंगली कट गई थी। लेकिन उन्होंने परदे पर यह कभी जाहिर नहीं होने दिया। उन्होंने लगभग हर फिल्म में इस अंदाज में दुपट्टा पकड़ा कि उनकी वह कटी उंगली कभी नजर ही नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें