लगता है कि शाहरुख खान पर काम का कुछ ज्यादा ही प्रेशर है। तभी तो वो देर रात को भी अपने डॉयरेक्टर्स से मिलते रहते हैं और उनके साथ फिल्म की चर्चा करते हैं।
शाहरुख जल्द ही अनुष्का शर्मा के साथ इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर शाहरुख और इम्तियाज ने देर रात गाडी़ में डिस्कशन किया। इसका खुलासा खुद शाहरुख खान ने ट्विटर पर किया।
शाहरुख ने एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'डॉयरेक्टर के साथ देर रात को चर्चा। इम्तियाज ने कहा कि आजकल मैं सिर्फ हाईवे पर तमाशा करता हूं।'
Late nite discussions with my director Imtiaz. He said Aaj Kal main sirf Highway par Tamasha karta hoon. pic.twitter.com/tOyPpd8oAR
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 18, 2017