हनी सिंह, शाहरुख खान और अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
ये तुम्हें बर्बाद कर देगा
हनी सिंह ने कहा, ‘मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को किसी भी चीज के लिए दोष नहीं देना चाहता। मुझे बहुत कम उम्र में दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने और उनकी जिंदगी को करीब से देखने का मौका मिला।
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार- ये सभी बहुत ही सरल लोग हैं, इनमें कोई अंधेरा नहीं है… वे मुझे देखते थे और कहते थे कि जो मैं कर रहा हूं, उससे दूर रहूं, क्योंकि वह गलत है। खासकर शाहरुख खान और अक्षय कुमार। शाहरुख खान ने मुझसे कई बार कहा, ‘ये तुम्हें खराब कर देगा, खत्म कर देगा और बर्बाद कर देगा।’
ये भी पढ़ें- क्या पूरी तरह गंजे हैं हनी सिंह? सिंगर ने किया बड़ा खुलासा; सुनकर हैरान रह गए लोग; दवाइयों का हुआ गहरा असर