आमतौर पर तीनों खान एक-दूसरे को कॉपी नहीं करते हैं। लेकिन ट्वीटर छोड़ने के मामले में शाहरुख खान ने आमिर का फॉलो किया है। ट्वीटर पर आने वाले अनचाहे ट्वीट से घबरा कर शाहरुख ट्वीटर से हट गए हैं। इसके पहले आमिर ने कुछ दिन पहले ट्वीटर से तौबा की थी।
एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा कि ट्वीटर पर ऐसे तमाम कमेंट आ जाते हैं जो उन्हें परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे लोगों के कमेंट सुनने पड़ते हैं जिन्हें वह जानते भी नहीं।
शाहरुख ने कहा कि मैं क्या कर रहा हूं यह मेरे प्रशंसक अलग-अलग मीडिया से ही जान ही लेते हैं। उन्हें अलग से बताने की जरूरत नहीं है। कुछ ऐसे ही बातें निर्देशक रोहित शेट्टी कुछ दिन पहले कह चुके हैं।
शाहरुख से पहले आमिर खान ट्वीटर से तौबा कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने इस बात को जाहिर नहीं किया था कि वह क्यों ट्वीटर से अलग हट रहे हैं। एक तरह से शाहरुख ने इस मामले में आमिर को फॉलो किया है।