फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ के सामने करीना ने कहा शाहिद को कामुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉफी विथ करन शो इसलिए भी चर्चा में रहा है क्योंकि इसमें हिस्सा लेने वाली हिस्तियां कॉफी की चुस्कियों के साथ अपने प्रेम संबंधों और निजी जीवन से जुड़ा बहुत कुछ अनसुना बता जाते हैं। जो कई बार काफी विवादित होता है। पर दर्शकों के लिए शॉक देने वाला होता है।
विज्ञापन


ऐसा ही एक विवाद कॉफी विथ करन के सीजन-2 में हुआ था। जब जॉन अब्राहम को करीना कपूर ने अनुभवहीन कह दिया कह कर विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद जॉन अब्राहम ने जहां करीना के साथ काम न करने की घोषणा कर दी थी। वहीं उनकी तत्कालीन प्रेमिका विपाशा बासु और करीना में विवाद हो गया था।

कॉफी विथ करन के सीजन 2 में ही शाहरुख खान ने यह कह कर सनसनी फैला दी थी कि सलमान मुझसे नाराज है, तो इसमें मेरी ही सौ प्रतिशत गलती है।

प्रीति-तुषार के अलावा कंडोम विवाद की रही चर्चा

कॉफी विथ करन के सीजन 3 में प्रीति जिंटा और तुषार कपूर को लेकर जो कुछ भी हुआ उसे पूरे देश ने देखा। इसमें प्रीति जिंटा ने तुषार कपूर को मंदबुद्घ‌ि कह कर सबको चौंका दिया था, जिसके जवाब में तुषार कपूर ने भी कई तल्‍ख टिप्पणियां की थी।  

सीजन 3 में ही दीपिका पादुकोन और सोनम कपूर के सामने रणबीर कपूर ने यह कह कर सनसनी फैला दी थी कि हमें कंडोम का समर्थन करना चाहिए। माना जाता है कि इसी बयान के कारण दीपिका पादुकोन और रणबीर के रास्ते अलग-अलग हो गये।

जब करीना ने शाहिद को सबसे कामुक माना था!

कॉफी विथ करन के सीजन-3 में सभी आश्चर्य से तब भर गये थे जब विद्या बालन ने रानी मुखर्जी का अंगुठा चूसा था। यह जवाब उन्होंने 'इश्किया' में अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर दिया था। चूंक‌ि विद्या एक गम्भीर अभिनेत्री मानी जाती हैं इसलिए यह सबके लिए आश्चर्य चकित करने वाला था।

सीजन 3 का एक और प्रकरण काफी चर्चा में रहा। इसमें करन जौहर के एक सवाल के जवाब में करीना कपूर ने अपने  पूर्व प्रेमी शाहिद कपूर का नाम सबसे कामुक व्यक्ति के रूप में ले लिया था। जबकि सैफ अली खान भी उस एपिसोड में उपस्थित थे।

रानी मुखर्जी को यशराज फिल्म्स का 'एमडी' कहने पर हुई चर्चा

कॉफी विथ करन के सीजन 3 में ही हुआ, अभय देओल-अनिल कपूर विवाद भी याद किए जाने वाले मामलों में से एक है। जब अभय देओल ने आयशा फिल्म के प्रमोशन में हुई अपनी उपेक्षा को लेकर शो में गुस्सा जाहिर किया था, जिसके जवाब में अनिल कपूर ने यह कह कर सबको हक्का-बक्का कर दिया था कि 'अभय देओल को हर तरह की मदद चाहिए।'

सीजन 3 में ही रणवीर सिंह ने रानी मुखर्जी को यशराज फिल्म्स का 'एमडी' कह कर बुलाया था। जबकि रानी मुखर्जी अपने और आदित्य चोपड़ा के रिश्ते के बारे में इनकार का रुख अपनाए हुए थी। इस एपिसोड की भी काफी चर्चा रही।

विज्ञापन

सीजन 3 विवादों के नाम रहा

सीजन 3 में अभिनेत्रियों के बीच हुआ विवाद तब चर्चा में रहा जब दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर ने संयुक्त रूप से कह दिया कि 'कैटरीना हमसे वरिष्ठ हैं।'
वहीं करन जौहर ने भी इसको खुब हवा दी। इसपर कैटरीना कैफ ने अपने बचाव में कह दिया था कि मेरी राष्ट्रीयता अलग है इसलिए यह बात मुझसे कही जा रही है।

सीजन 3 के ही एक एपिसोड में एक मजाक गम्‍भीर मुद्दा बन गया था। वहीं इस मजाक से सोनम कपूर गुस्सा हो गईं थी। इसका कारण रणबीर कपूर और इमरान खान द्वारा अपनी सह-कलाकार सोनम कपूर के बारे में पूछे जाने पर यह कह देना था कि 'सोनम को 'सेक्सी' नहीं कहा जा सकता।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें