फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल एक नहीं दो बार टकराएंगे शाहिद-करीना

Tue, 09 Apr 2013 02:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेकअप के बाद करीना और शाहिद एक दूसरे को फूटी आंखों भी रास नहीं आ रहे हैं। यह दोनों एक दूसरे के सामने पड़ने से भी बचते है। लेकिन इनकी फिल्में ऐसा नहीं कर रही हैं। शाहिद और करीना की फिल्में इस साल एक नहीं दो बार आमने सामने होंगी।
विज्ञापन


शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' 23 अगस्त को रिलीज हो रही है। राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डीक्रूज हैं। इसी दिन करीना कपूर की फिल्म 'सत्याग्रह' रिलीज हो रही है।

प्रकाश झा निर्देशित इस फिल्म को पहले 15 अगस्त को रिलीज होना था। बाद में इस फिल्म की डेट एक सप्ताह के लिए पोस्ट पोन कर दी गयी है। अब 23 अगस्त को इन दोनों की फिल्में आमने सामने होंगी।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही मामला नवंबर के महीने में देखने को मिलेगा। नवंबर में भी यह दो एक्स लवर बॉक्स ऑफिस पर टकरा रहे हैं।

14 नवंबर को करीना कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'गोरी तेरे गांव में' रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। इस फिल्म में करीना के साथ इमरान खान नजर आएंगे।

इसी शुक्रवार शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म 'रैंबो राजकुमार' रिलीज होगी। प्रभु देवा निर्देशित इस एक्शन फिल्म में शाहिद कपूर के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी।

अब इस टकराहट में कौन जीतता है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन इंडस्ट्री में अभी से इस बात की चर्चा हो रही हैं कि कहीं यह टकराव जानबूझ कर तो नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें