'गजनी' फिल्म में शाहरुख खान था। नहीं नहीं, सलमान खान। तुम दोनों को ही नहीं पता। 'गजनी' में सैफ अली खान था। यह बात आपको नयी भी लगती है और मजाकिया भी।
दरअसल जून में रिलीज होने वाली 'घनचक्कर' फिल्म के पहले ट्रेलर में यह सीन मनोरंजक सीन डाला गया है। फिल्म के दो किरदार 'गजनी' में शाहरुख और सलमान खान के होने पर बहस कर रहे होते हैं।
तभी फिल्म के हीरो इमराश हाशमी कहते हैं कि तुम दोनों को ही नहीं पता। 'गजनी' में सैफ अली खान था।
'घनचक्कर' का यह ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है। 'गजनी' वाले दृश्य के अलावा एक एटीएम की लूट भी मनोरंजक तरीके से दिखायी जाती है।
दो लोग घर्मेंद्र और अमिताभ का मुखौटा लगाकर एटीएम लूटते हैं। एटीएम का गॉर्ड आइसक्रीम खा रहा होता है।
विद्या बालन और इमरान हाशमी 'डर्टी पिक्चर' के बाद एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए साथ-साथ आ रहे हैं। दोनों ने फिल्म 'घनचक्कर' में एक साथ काम किया हैं।
राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है।
देखें यह मजेदार ट्रेलर