फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mira Rajput: एक मुंबई इवेंट में पहुंचीं करीना कपूर, महफिल में छा गईं शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत

Wed, 02 Apr 2025 12:54 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में मुंबई में एक इवेंट हुआ, जिसमें बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को एक साथ देखा गया। इस इवेंट में करीना कपूर भी पहुंचीं। लेकिन शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने सारी महफिल लूट ली। सोशल मीडिया यूजर्स भी मीरा की तारीफ करते दिखे। 

विज्ञापन
करीना कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan, @mira.kapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बॉलीवुड इवेंट में कम ही नजर आती हैं लेकिन जब भी वह दिखती हैं तो चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में एक मुंबई इवेंट में भी मीरा राजपूत को देखा गया। इस इवेंट में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस शामिल हुईं, करीना कपूर को भी देखा गया। लेकिन नेटिजन्स मीरा के लुक को सराहते नजर आए।

मीरा की कॉन्फिडेंस से भरी एंट्री

विज्ञापन

मीरा राजपूत जब मुंबई इवेंट में पहुंचीं तो उनका चलने के ढंग में ही कॉन्फिडेंस साफ नजर आ रहा था। साथ ही उनका लुक भी काफी चर्चा में रहा। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मीरा की ब्यूटी, स्टाइल की खूब तारीफ की।  

करीना कपूर रेड गाउन में दिखीं 
इसी इवेंट में करीना कपूर खान भी रेड कलर के गाउन में दिखीं। करीना की ड्रेस फैंस को पसंद आई लेकिन उनकी मेकअप ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। ऐसा लग रहा था कि करीना पर ये मेकअप सूट नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन

 

जान्हवी-राधिका मर्चेंट संग नजर आईं 
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी इसी इवेंट में शामिल हुईं। वह सिल्वर कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं। जान्हवी के साथ अंबानी परिवार की बहू राधिका मर्चेंट को भी देखा गया। जान्हवी कपूर के नेकलेस की भी काफी चर्चा इस इवेंट में हुई। 
 

इन एक्ट्रेसेस ने भी खूब रंग जमाया 
इसी इवेंट में दिशा पटानी, हुमा कुरैशी, उर्फी जावेद, ट्विंकल खन्ना और इंफ्लुएंसर नेसी त्यागी को भी देखा गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें