देखें वीडियो
मीरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी सास और मशहूर एक्ट्रेस नीलिमा अजीम के साथ एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में नीलिमा अचानक कार से उतरकर मीरा को सरप्राइज देती हैं। मीरा को पहले थोड़ा झटका लगता है, लेकिन फिर दोनों एक-दूसरे को प्यार से गले लगा लेती हैं। मीरा कैजुअल कपड़ों में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी और स्नेह साफ झलक रहा है। मीरा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'सास और बहूं' और एक प्यारा इमोजी भी लगाया। मीरा के फैंस ने इस पल को बहुत पसंद किया। कई लोगों ने लिखा कि ये रिश्ता बहुत खूबसूरत और दिल छूने वाला वीडियो है।
शाहिद और मीरा के बारे में
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को अब लगभग 11 साल हो चुके हैं। दोनों ने 2015 में अरेंज मैरिज की थी। उनके दो बच्चे हैं- मिशा और जैन। वे अक्सर अपने परिवार की खुशहाल झलकियां शेयर करते रहते हैं। शाहिद और मीरा बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में गिने जाते हैं।
शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट
शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म 'ओ रोमियो' में नजर आ रहे हैं। शाहिद फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में शहिद के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 5वें दिन कैसा रहा 'दो दीवाने सहर में' का हाल, जानें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म का कलेक्शन