वायरल वीडियो
इस वीडियो में शाहिद एयरपोर्ट के अंदार जाने के लिए लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। उनके आगे एक बुजुर्ग व्यक्ति खड़े हैं। उन्होंने जैसे ही शाहिद को देखा तो बुजुर्ग व्यक्ति से कहा, 'सर, प्लीज आप आगे चले जाएं, नहीं तो लोग आपको घेर लेंगे।' शाहिद ने बुजुर्ग व्यक्ति से हिचकिचाते हुए कहा कि पहले आप चले जाएं, लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति ने जिद की। आखिर में शाहिद आगे चले गए। इस वीडियो को लेकर नेटिजन्स शाहिद और बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में कमेंट कर रहे हैं।
नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं
शाहिद का एयरपोर्ट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। नेटिजेन्स इस वीडियो पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
- एक यूजर ने लिखा, 'अंकल जी शिक्षा और नागरिक भावना का बेहतरीन उदाहरण हैं'
- दूसरे ने कहा, 'शाहिद ने यही कमाया है, बुजुर्गों से सम्मान मिल रहा है'
- वहीं कई नेटिजेन्स शाहिद और बुजुर्ग व्यक्ति की प्रशंसा कर रहे हैं।
शाहिद का वर्कफ्रंट
शाहिद कपूर को आखिरी बार विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में देखा गया था। फिल्म की कहानी और अभिनय की सराहना हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब शाहिद अगली फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 19 जून 2026 को रिलीज होगी। इसमें कृति सैनन और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।
यह भी पढ़ें: क्या आएगा 'धुरंधर' का तीसरा पार्ट? निर्माता ज्योति देशपांडे ने दिया हिंट; साल के आखिर में होगा खास सरप्राइज