शाहिद कपूर का पोस्ट
शाहिद कपूर ने रविवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिसमें शाहिद काउबॉय हैट पहने हुए हैं और अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें नाना पाटेकर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।
शाहिद और विशाल की जोड़ी
शाहिद और विशाल की जोड़ी ने सबसे पहले फिल्म 'कमीने' में एक साथ काम किया। इस फिल्म में शाहिद ने दो अलग-अलग किरदार निभाए। 'हैदर' में उन्होंने कश्मीर की पृष्ठभूमि पर एक पीड़ित युवक की भूमिका निभाई, जिसे बहुत सराहना मिली। विशाल की फिल्में गहरी कहानियों, जटिल किरदारों और भावनात्मक गहराई के लिए जानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Kriti Sanon: 'एक वादा पूरा हुआ', कृति सेनन ने गुदवाया उड़ती चिड़िया का टैटू; बताई वजह