हिंदी दिवस पर आशुतोष राण का खास पोस्ट
आशुतोष राणा ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही हिंदी दिवस पर एक खास नोट लिखा। आशुतोष राणा ने लिखा, 'कुछ व्यक्ति हिंदी बोल कर हिंदी को गरिमा प्रदान करते हैं। मैं उन सौभाग्यशाली व्यक्तियों में से एक हूं, जिसे हिंदी ने गरिमा प्रदान की।’ कुछ व्यक्तियों के हिंदी बोलने से हिंदी का व्यक्तित्व निखरता है। मैं उन सौभाग्यशाली व्यक्तियों में से एक हूं, जिसके व्यक्तित्व को हिंदी ने विकसित किया। कुछ विशिष्ट व्यक्तियों ने हिंदी का परिष्कार किया। मैं उन व्यक्तियों में से एक हूं, जिसका हिंदी ने परिष्कार किया। कुछ सिद्ध व्यक्तियों ने हिंदी को प्रसिद्ध किया। मैं उन बड़भागियों में से एक हूं, जिसे हिंदी की सिद्धि ने प्रसिद्धी प्रदान की। मां, मातृभाषा और मातृभूमि हमारी सभ्यता, संस्कृति और संस्कार के स्रोत होते हैं, ये हमें संसार से अड़ना और लड़ना नहीं संसार से जुड़ना सिखाते हैं। इसलिए इनके ऋण से कभी उऋण नहीं हुआ जा सकता।'
आशुतोष राणा का वर्कफ्रंट
आशुतोष राणा ऐतिहासिक धारावाहिक 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' में चंद बरदाई का किरदार निभाते नजर आएंगे। अपनी ऑन-स्क्रीन भूमिका के अलावा, वह शो के कथावाचक के रूप में अपनी विशिष्ट आवाज भी देंगे।