18 वें आईफा अवॉर्ड्स में शाहिद कपूर को फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है। वहीं आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी अपने नाम की।
इस खुशी को जाहिर करते हुए शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों अवॉर्ड जीतकर बेहद खुश दिखे। वीडियो में शाहिद ट्राफी उछालते दिख रहें हैं। तो वहीं आलिया की खुशी भी छलक पड़ रही है।
आइफा अवार्ड्स 2017 में 'उड़ता पंजाब' ने कई नामी अवार्ड अपने नाम किए। उड़ता पंजाब ड्रग्स पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ आलिया भट्ट, करीना कपूर के साथ दिलजीत दोसांझ भी थे।
#Udtapunjab double whammy. Tommy and Mary Jane. Congratulations @aliabhatt.
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on Jul 16, 2017 at 1:16am PDT