आइफा 2017 में फिल्म 'उड़ता पंजाब' ने धमाल मचा दिया है। फिल्म के स्टार्स शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ को आइफा अवार्ड से नवाजा गया है। ऐसे में बची हैं तो सिर्फ करीना कपूर खान। फिल्म में करीना ने एक मैंच्योर डॉक्टर और सोशल एक्टिविस्ट का किरदार निभाया था।
करीना '3 इडियट्स' में डॉक्टर के किरदार में नजर आ चुकी हैं। लेकिन '3 इडियट्स' फिल्म में करीना ने एक चुलबुली डॉक्टर का रोल निभाया था वहीं 'उड़ता पंजाब' में करीना ने काफी गंभीर डॉक्टर का रोल निभाया था दर्शकों ने उनके इस रोल को खूब पसंद किया था। लेकिन लगता है कि करीना का मैच्योर डॉक्टर का अवतार लोगों को पसंद नहीं आया। शायद चुलबुली करीना ही लोगों की पहली पसंद है।
खैर आपको बता दें कि करीना इस बार आइफा में शामिल होने भी नहीं गई। इसका कारण बताया जा रहा है उनका बेटा तैमूर। इस फिल्म का एक डायलॉग है जहां दिलजीत दोसांझ करीना कपूर से कहते हैं, "सारे गबरू तो सुइयां लगाके टाइट हैं मैडम, अब लेडीज को ही कुछ करना पड़ेगा ना" फिल्म का ये डायलॉग फेमस भी हुआ था।
लेकिन शायद इस डॉयलॉग को बोलने वाले दिलजीत तो लोगों के दिल तक पहुंच गए मगर चुपचाप इसे सुनने वाली करीना को लोगों ने इग्नोर कर दिया।