फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: एक्टर शाहिद कपूर ने शेयर की तस्वीर, लिखा- साल का आखिरी मंडे...

Mon, 27 Dec 2021 09:08 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहिद कपूर सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने इसके कैप्शन में लिखा है, साल का आखिरी मंडे.
विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहिद कपूर सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने इसके कैप्शन में लिखा है, साल का आखिरी मंडे...इसे हासिल करें। शाहिद कपूर 3 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

विज्ञापन




शाहिद कपूर की इस तस्वीर पर उनके एक प्रशंसक ने लिखा है, हैंडसम। वहीं कई यूजर्स ने दिल वाले इमोजी बनाये हैं। गौरतलब है कि शाहिद कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को शेयर करते रहते हैं। गौरतलब है कि शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी कुछ दिनों बाद रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर दिखाई देंगी।

यह फिल्म एक पिता की कहानी है जो अपने बेटे को भारतीय टीम की जर्सी देने के लिए सालों बाद क्रिकेट के मैदान में उतरता है और खुद को कुछ कर दिखाने का मौका देता है। इस फिल्म में शाहिद कपूर अर्जुन का किरदार निभा रहे हैं। जबकि अभिनेत्री मृणाल ठाकुर उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। इस वक्त शाहिद और मृणाल इस फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें