वरुण धवन ने भी दी श्रद्धांजलि
वहीं वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा, ‘पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं।’
साथ ही, बॉर्डर 2 के एक्टर अहान शेट्टी ने भी अपने इस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, '
पुलवामा हमले में अपनी जान कुर्बान करने वाले वीर योद्धाओं को याद करते हुए, उनके शौर्य और साहस को सलाम।'
इसके साथ जियो स्टूडियो ने भी अपने एक्स अकाउंट पर इस दिन को याद कर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, '7 साल पुराना जख्म...जो आज भी भर ना सका।
बता दें, 14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवानों को ले जाने वाली सीआरपीएफ की गाड़ियों के काफिले पर अटैक हुआ, जिसमें 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान गयी थी। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था, जिसने पूरे देश को झक-झोंर कर रख दिया था।