फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फिल्म पिटी तो एक फंसी विवाद में, शाहिद बेरोजगारी की कगार पर

Sat, 04 Mar 2017 05:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'रंगून' बुरी तरह फ्लॉप हो गई है और हाल ही में इस फिल्म को लेकर शाहिद ने दुख भी जताया था लेकिन अब उन्होंने खुद के बारे में एक चौंकाने वाली बात कही है।
विज्ञापन


शाहिद कपूर ने कहा है कि वो जल्द ही बेरोजगार हो जाएंगे और इसकी वजह है संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती'। दरअसल इस फिल्म के चक्कर में शाहिद बाकी कोई भी फिल्म साइन नहीं कर पा रहे हैं। शाहिद को रोज कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं लेकिन बीच में अटकी 'पद्मावती' की वजह से उनके हाथ बंधे हुए है।
विज्ञापन

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इसका जिक्र करते हुए शाहिद ने कहा,' 'पद्मावती' की शूटिंग खत्म होने में 200 दिन में लगेंगे और अभी तक सिर्फ 25 दिन का ही शूट हुआ है। कई फिल्मों के ऑफर मुझे मिल रहे हैं लेकिन मैंने अभी तक किसी भी फिल्म के लिए हांमी नहीं भरी है।'

जाहिर है शाहिद 'पद्मावती' के शैड्यूल से बेहद दुखी हैं क्योंकि शाहिद इस फिल्म के अलावा किसी और फिल्म को हाथ में नहीं ले सकते। इस फिल्म के किरदार के लिए शाहिद को काफी मेहनत और मशक्कत की जरूरत है। यानि बात पूरे 200 दिनों तक की है। लेकिन अभी फिल्म की शूटिंग ही सही तरीके से नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों शूट के दौरान हुए बवाल की वजह से 'पद्मावती' की शूटिंग रोक दी गई थी और अब खबर है कि राजस्थान इस फिल्म की शूटिंग पर पूरी तरह से बैन लगाए जाने की मांग उठ रही है।

'पद्मावती' के अलावा शाहिद के पास कोई भी फिल्म नहीं है और जो थी वो रिलीज होकर पिट भी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें