फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की उम्र में शाहिद कपूर पर टूटा था दुखों का पहाड़, करीबी शख्स ने नहीं की कभी मदद

Tue, 02 Dec 2025 08:15 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahid Kapoor On Bollywood: शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि कैसे तीन साल की उम्र में उन पर दुखों का पहाड़ टूटा था। साथ ही यह भी बताया कि उन्हें कभी भी स्टार किड होने का फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन
फिल्मों को लेकर शाहिद कपूर की राय - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। आज शाहिद हर किसी के पसंदीदा एक्टर हैं। एक पॉडकास्ट में शाहिद कपूर ने बताया कि वो अपनी मेहनत के दम पर यहां तक पहुंचे हैं, न कि किसी के नाम के सहारे।
विज्ञापन

 

बचपन में टूटा था घर
पंजाब फर्स्ट वॉयस पॉडकास्ट पर शाहिद ने बताया कि जब वो सिर्फ 3-4 साल के थे, तभी उनके माता-पिता पंकज कपूर और नीलिमा अजीम का तलाक हो गया था। इसके बाद वो अपनी मां के साथ ही रहे। पिता के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए। यही वजह है कि इंडस्ट्री में भी बहुत कम लोगों को पता था कि शाहिद, एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं।
 

कैसे मिला था शाहिद को काम, स्टार किड का नहीं मिला फायदा 
शाहिद ने कहा कि उन्हें कभी 'स्टार किड' होने का कोई फायदा नहीं मिला। उनकी मां नीलिमा अजीम ने उन्हें अकेले पाला है। शाहिद ने कहा, 'मैंने कभी अपने पापा का नाम लेकर फायदा नहीं उठाया। न मैंने उनसे कभी मदद मांगी और न ही उन्होंने कभी किसी को फोन करके मुझे काम दिलवाया। सब कुछ मैंने खुद की मेहनत से हासिल किया है।'

शाहिद की लाइफ
आज शाहिद, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। वह मीरा राजपूत के पति हैं और उनके दो प्यारे बच्चे हैं- एक बेटी और एक बेटा। वो कहते हैं कि शूटिंग से घर लौटते ही वो सिर्फ पापा, पति और बेटा बन जाना पसंद करते हैं। शाहिद कभी भी अपने काम को घर में नहीं ले जाते।
 
विज्ञापन

शाहिद का वर्कफ्रंट
शाहिद को आखिरी बार फिल्म 'देवा में देखा गया था। अब वो विशाल भारद्वाज की नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा शाहिद, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ 'कॉकटेल 2' भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: वो पांच अभिनेत्रियां जिन्होंने अपनी सहेली के पति से रचाया विवाह, पांचवीं का नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें