मृणाल का वीडियो
मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें मृणाल ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। इस वीडियो में उनकी मां उनके सिर की मालिश कर रही हैं और वो जोर-जोर से हंस रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'वो बातें करते हैं, हम हंसते हैं। अफवाहें मुफ्त का प्रचार हैं और मुझे मुफ्त चीजें बहुत पसंद हैं।' यानी मृणाल ने साफ बता दिया कि वो इन अफवाहों को गंभीरता से नहीं ले रही हैं और इसे फ्री पब्लिसिटी मानकर खुश हैं।
मृणाल का वर्कफ्रंट
मृणाल जल्द ही कई फिल्मों में नजर आएंगी। वह वरुण धवन के साथ डेविड धवन की कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है,' अदिवी शेष के साथ एक्शन फिल्म 'डकैत,' और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रोमांटिक ड्रामा 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Who is Raj Nidimoru: कौन हैं सामंथा के पति राज निदिमोरु? जानिए दोनों में से किसकी नेटवर्थ है ज्यादा..