राजकुमार संतोषी अपनी सुपरहिट फिल्म 'अंदाज अपना अपना' का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए नए कलाकारों को कॉस्ट कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
राजकुमार संतोषी अपनी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल की प्लानिंग तो लंबे समय से कर रहे हैं। अब जाकर उन्होंने इसके लिए स्टार्स के नाम तय कर दिए हैं।
पहले वह फिल्म के ओरिजनल स्टार्स आमिर खान और सलमान खान को लेकर ही इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाह रहे थे। अब उन्होंने अपना इरादा बदल लिया है। उनकी इस नई फिल्म में आज के हीरो होंगे।
संतोषी अपनी इस नई फिल्म के लिए शाहिद कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी चाहते हैं। वे इन दिनों शाहिद के साथ 'फटा पोस्टर निकला हीरो' नाम की फिल्म बना भी रहे हैं। इसलिए इन दिनों वह शाहिद से प्रभावित हैं।
फिल्म के दूसरे हीरो रणबीर कपूर के साथ वे 'अजब प्रेम की गजब कहानी' फिल्म कर चुके हैं। तो जाहिर है कि उनकी ईच्छा इसी कलाकार के साथ दोबारा काम करने की होगी।
अब देखना यह है कि दर्शकों को अंदाज अपना अपना की यह नई स्टारकॉस्ट रास आती है या नहीं। दर्शकों ने इस मूल फिल्म में आमिर और सलमान की कॉमेडी को खूब पसंद किया था।