इमोशनल हुए सोनू निगम
जब जैसलमेर एयरपोर्ट पर मीडिया ने उनसे 'बॉर्डर 2' के गाने 'घर कब आओगे' को लेकर सवाल किए, तो सोनू निगम ने इस दिन को 'बहुत भावुक दिन' बताया। साथ ही उन्होंने कहा, 'आज हम वह गाना (घर कब आओगे) गाने जा रहे हैं, जो 30 साल पहले गाया था। यह हमारे सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का मौका है।'
फिल्म 'बॉर्डर 2' के बारे में
'बॉर्डर 2' फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और कई अन्य कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसे भूषण कुमार व जेपी दत्ता ने मिलकर बनाया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।