फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: 'हाथ मिलाओ, आपका फैन हूं', शाहिद कपूर को मिला ऐसा फैन कि सब हो गए हैरान; की अनोखी फरमाइश

Fri, 20 Nov 2026 05:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बॉलीवुड सितारों के अजब-गजब फैंस देखने को मिलते हैं। 
  • अब शाहिद कपूर के फैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है। 
  • जानिए ये वीडियो क्यों इतना वायरल हो रहा है और इसमें क्या खास है। 
विज्ञापन
शाहिद कपूर वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर्स और बड़े सितारों को अक्सर फैंस रोककर फोटो या ऑटोग्राफ के लिए विनती करते हैं। लेकिन सामने आए एक वीडियो में शाहिद को एक ऐसा फैन मिल गया, जिसने सबको हैरान कर दिया है। 
विज्ञापन


क्या है वीडियो में खास? 
दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहिद अपनी गाड़ी की ओर जाते दिख रहे हैं। इस बीच उनके पास एक छोटा फैन आ जाता है और उन्हें रोककर कहता है, 'हाथ मिलाओ ना, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।' इसके बाद शाहिद रुककर उससे हाथ मिलाते हैं।

इसके बाद जब एक्टर गाड़ी में बेठने लगते हैं, तो फिर फैन उन्हें रोकता हुआ पैसे की मांग करता है और कहता है कि वो शाहिद का बहुत बड़ा फैन है, उनकी हर फिल्म थिएटर में देखता है, कुछ पैसे दे दो। फैन की इन हरकतों को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं। अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos

शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर हंसने वाला इमोजी शेयर किया है। एक यूजर ने फैन की हड़बड़ी को देखते हुए लिखा- 'अरे यार रुक जा बेटा रुक जा 2 मिनट ना सही तो 1 मिनट तो रुक जा (हंसने वाले इमोजी के साथ)।' इसके अलावा कई यूजर्स ने हंसते हुए इमोजी के साथ वीडियो पर प्यार बरसाया। 

देखें वीडियो-
विज्ञापन

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट
  • शाहिद का शेड्यूल फिलहाल काफी व्यस्त है।
  • वे आने वाले दिनों में 'फर्जी' के सीजन 2 में नजर आएंगे, जिसमें विजय सेतुपति और केके मेनन भी हैं।
  • इससे पहले वे फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आए थे, जिसमें कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में थीं।
  • इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था। 

ये भी पढ़ें- रामायण: '3 नहीं, 5 भागों में...', अंजिक्य ने अगले पार्ट पर किया बड़ा खुलासा; कितनी हुई दूसरे हिस्से की शूटिंग?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें