एक इंटरव्यू के दौरान जर्सी के निर्माता अमन गिल ने बताया, 'हम सभी इस वीकेंड अपनी फिल्म जर्सी रिलीज करने के लिए तैयार थे। हालांकि हम चाहते थे कि हमारे पक्ष में कोर्ट का फैसला आने के बाद ही हम फिल्म को रिलीज करें।' उन्होंने बताया कि बुधवार को इस केस पर सुनवाई होनी थी और गुरुवार को फिल्म को रिलीज करना था। यही वजह थी कि हमने आदेश मिलने तक फिल्म की रिलीज को 22 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला किया था। आज बुधवार को हमारे पक्ष में आदेश मिला है जिससे अगले सप्ताह हमारी फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।
बता दें कि फिल्म जर्सी में शाहिद कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में वह क्रिकेटर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट मृणाल ठाकुर हैं। यह फिल्म तेलुगू में बनी इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। फिल्म में साउथ एक्टर नानी मेन लीड में दिखे थे।