फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: 'विवाह' की यादों में खोए शाहिद का सच जान लगेगा झटका, वायरल वीडियो में दिखी शर्मीले लड़के की झलक

Tue, 14 Feb 2023 10:20 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वही शाहिद कपूर सा मासूम चेहरा....... बोलती आंखें देखकर सभी लोगों को फिल्म ‘विवाह' और ‘इश्क-विश्क' के समय के अभिनेता याद आते हैं। लेकिन यह शाहिद नहीं बल्कि उनके जैसा दिखने वाला एक हमशक्ल है।
विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहा जाता है इस दुनिया में हमारी ही जैसी सूरत और सीरत वाले सात लोग होते हैं। दोस्तों दुनिया के कोने-कोने में फैले ये लोग हमसे कब कहां और कैसे टकरा जाएं हमें नहीं पता होता है। कई बार एक ही शहर या एक ही देश में एक जैसी शक्ल के कई लोग दिख जाते हैं, लेकिन ये आमने-सामने नहीं आ पाते। हम ऐसा इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि बॉलीवुड सितारों को बच्चा-बच्चा जनता है और आए दिन सोशल मीडिया पर हूबहू इनके ही जैसे दिखने वाले तमाम लोगों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट के हमशक्ल को देखकर गच्चा खा चुके लोगों के सामने अब हम बॉलीवुड के एक और स्टार अभिनेता शाहिद कपूर के हमशक्ल को पेश करने जा रहे हैं...

विज्ञापन

वायरल हुआ शाहिद का वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शाहिद कपूर का वही पुराना विवाह वाला लुक नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर शाहिद कपूर इतने जवान कैसे दिखाई पड़ रहे हैं। .....सभी के दिमाग में इस समय यही सवाल घूम रहा है। लेकिन अगर हम आपको कहें कि वीडियो में दिखता यह शख्स शाहिद कपूर नहीं बल्कि उनका हमशक्ल है.....तो क्या आप यकीन कर पाएंगे? कर पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यही सच्चाई है।
Madhubala: क्यों 'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा' कहलाईं मधुबाला? महज 36 साल की उम्र में छोड़ गईं दुनिया

मासूम चेहरे पर मर मिटेंगे आप 
वही शाहिद कपूर सा मासूम चेहरा....... बोलती आंखें देखकर सभी लोगों को फिल्म ‘विवाह' और ‘इश्क-विश्क' के समय के अभिनेता याद आते हैं। लेकिन यह शाहिद कपूर के हमशक्ल है, जिसे देखकर एक बार आप भी कंफ्यूजन में पड़ सकते हैं कि कहीं सच में तो यह शाहिद ही नहीं। इंस्टाग्राम पर शानु तुषार नाम एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहे शानु तुषार को देखने वाले हर शख्स की जुबान पर शाहिद कपूर का नाम है। इस वीडियो में शानु तुषार शाहिद की फिल्म 'विवाह' के गाने पर अभिनय करते हुए नजर आ रहा है। शानु तिवारी शाहिद कपूर के बहुत बड़े फैन हैं और उनके इंस्टाग्राम पर बहुत सारी वीडियोज हैं जिनमें वह हूबहू शाहिद कपूर लग रहे हैं।  
विज्ञापन

कमेंट्स की लगी झड़ी
शानु की वायरल होती वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। सभी को उनका यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। उसी का नतीजा है कि वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल शाहिद कपूर।' दूसरे ने लिखा, 'शाहिद की जैरॉक्स कॉपी।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'सेम टू सेम शाहिद।'
RRR: मार्वल यूनिवर्स के खूंखार विलेन के सिर चढ़ा 'आरआरआर' का नशा, राम चरण-Jr NTR की तारीफ में पढ़े कसीदे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें