फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mira Kapoor: मीरा कपूर ने शेयर की मेकअप वाली तस्वीर, तो पति शाहिद कपूर ने किया ऐसा कमेंट; नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 10 Jul 2022 07:23 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहिद कपूर, मीरा कपूर - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्मों में काम नहीं करती हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी व शाहिद की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। अब मीरा कपूर ने इंस्टाग्राम से सेल्फी मोड में अपनी लेटेस्ट पिक्चर शेयर की है। जिसमें वह बाथरूम में नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर पति शाहिद कपूर ने भी मजेदार कमेंट किया है, जिसे पढ़कर शायद आपको भी हंसी आ जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मीरा राजपूत - फोटो : insta
बाथरूम में सेल्फी लेती दिखीं मीरा
मीरा राजपूत ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्हें ब्लैक एंड गोल्डन कलर के आउटफिट में सेल्फी लेते देखा जा सकता है। इस तस्वीर को साझा करते हुए मीरा ने लिखा, नो फिल्टर...इसी के साथ उन्होंने बताया कि ये मेकअप खुद किया है और सालों के बाद उन्होंने अपने ब्यूटी प्रोडक्ट बदल दिए हैं, जो उन्हें बेहद अच्छे लग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मीरा राजपूत, शाहिद कपूर - फोटो : insta
मीरा की पोस्ट पर शाहिद कपूर का मजेदार कमेंट
 मीरा की इस पोस्ट पर शाहिद कपूर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'वह बहुत खुश थी और उसने बाथरूम से बाहर आने का इंतजार भी नहीं किया'। इसी के साथ एक्टर ने हंसने वाली इमोजी पोस्ट की है। हालांकि यूजर्स मीरा की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।


 
विज्ञापन

4 of 4
मीरा राजपूत, शाहिद कपूर - फोटो : insta
मीरा और शाहिद बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर और पावर कपल में से एक हैं। हाल ही में मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने अपनी शादी को 7 साल पूरे किए हैं और सालगिरह के मौके पर दोनों ने अपने इंस्टा हैंडल से खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं और पोस्ट के साथ एक दूसरे के लिए प्यार भरे नोट भी शेयर किए थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें