शाहिद कपूर की गर्लफ्रेंड मीरा राजपूत से सगाई की खबरों के बीच जहां एक तरफ शाहिद ने अपनी शादी की बात कह कर के सबको चौंका दिया।
वहीं खबर है कि उनकी होने वाली पत्नी मीरा राजपूत अपने रिलेशन को जगजाहिर नहीं करना चाहती हैं इस लिए उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट्स से अपनी फ्रेंड्स लिस्ट से फ्रेड्स को अनफ्रेंड करना शुरु कर दिया है।
खबर है कि शाहिद से रिश्ते की बात उन्होंने अपने कुछ खास दोस्तों संग शेयर की थी, लेकिन उन्हे लगता है कि इस खबर को किसी ने लीक कर दिया है, इस बात से नाराज मीरा ने सोशल साइट्स से दोस्तों को डिलीट करना शुरू कर दिया है।
मीरा राजपूत दिल्ली की रहनेवाली है, जिनका बॉलीवुड से कोई कनेक्शन नहीं है। मीरा दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से इंग्लिश (ऑनर्स) की थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही हैं। मीरा ने अपनी स्कूलिंग वसंत वैली स्कूल से की है।