फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: ईशान खट्टर ने शाहिद कपूर के साथ शेयर कीं शर्टलेस तस्वीरें, 'भाभी' मीरा राजपूत के साथ ली सेल्फी

Thu, 27 Feb 2025 02:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahid Kapoor: अभिनेता ईशान खट्टर ने अपने बड़े भाई शाहिद कपूर और भाभी मीरा कपूर के साथ अपने "फैमजैम" के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताया। ईशान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैमिली वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
 
विज्ञापन
ईशान खट्टर ने शेयर कीं भाई शाहिद कपूर और भाभी मीरा राजपूत के साथ वेकेशन की खास तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर और उनके छोटे भाई ईशान खट्टर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। यही नहीं बल्कि ईशान की अपनी भाभी मीरा राजपूत से भी काफी पटरी खाती है। ये तीनों अक्सर ही अपनी कोई ना कोई फनी वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं अब ईशान ने अपने भाई शाहिद और भाभी मीरा के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनकी बॉन्डिंग का साफ पता चल रहा है।
विज्ञापन

 

ईशान ने शेयर की तस्वीरें लिखा खास नोट
पहली तस्वीर में ईशान और शाहिद रात के समय पूल में सेल्फी के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों भाई पूल में बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर ईशान की है। चौथी चस्वीर में ईशा अपनी भाभी मीरा के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में शाहिद और ईशान ने शर्टलेस होकर कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। ईशान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन वेकेशन की तस्वीरों को पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, 'फैमजैम पहले....'

द रॉयल्स में नजर आएंगे ईशान - फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter
हाल ही में शाहिद ने मनाया 44वां जन्मदिन
25 फरवरी को शाहिद 44 साल के हो गए। अभिनेता के जन्मदिन पर उनके छोटे भाई ने अपने "सुपरनोवा बड़े भाई" के लिए एक नोट लिखा और कहा कि ज्यादा कुछ नहीं बदला है क्योंकि वह अभी भी उनके कपड़े चुराता है। ईशान ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन के दिनों से लेकर अब तक की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। कैप्शन में ईशान ने लिखा, "बहुत कुछ नहीं बदला है। अभी भी तुम्हारे कपड़े चुरा रहा हूं। सुपरनोवा बिग ब्रो को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

यह भी पढ़ें:
O Saathi Re: इम्तियाज की रोमांटिक सीरीज 'ओ साथी रे' की घोषणा, अदिति-अर्जुन रामपाल-अविनाश तिवारी आएंगे नजर
विज्ञापन

द रॉयल्स में नजर आएंगे ईशान
काम की बात करें तो ईशान, भूमि पेडनेकर के साथ आगामी सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में 'द रॉयल्स' का टीजर जारी किया था। टीजर में ईशान अविराज सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, जो मोरपुर के शाही सिंहासन के आकर्षक उत्तराधिकारी हैं, जिनकी मुलाकात सोफिया कनमनी शेखर (भूमि) से होती है, जो एक उच्च-उपलब्धि वाली, सीधी-सादी सीईओ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें