फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bloody Daddy Teaser: शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' का टीजर आउट, रिलीज डेट भी आई सामने

Thu, 13 Apr 2023 02:52 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' का टीजर आउट हो गया है। साथ ही अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस मूवी की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 
 
विज्ञापन
ब्लडी डैडी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर ने बीते दिन अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लडी डैडी' की घोषणा की। साथ ही इस एक्शन फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर फैंस के बज को हाई कर दिया। वहीं, अब एक्टर ने दर्शकों को बड़ा तोहफा देते हुए इसका टीजर जारी कर दिया है, जिसमें शाहिद अपने नेवर सीन बिफोर अंदाज से लोगों को दंग करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'ब्लडी डैडी' का टीजर जारी किया है। इसमें एक्टर खूनी खेल खेलते देखे जा रहे हैं। वहीं, पुलिस के साथ मुजरिमों की आंख-मिचौली देखते ही बन रही है। टीजर में शाहिद 'माफिया' की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसमें कुछ सेकेंड तक संजय कपूर की भी झलक देखने को मिलती है। जिसमें संजय कहते हैं, 'क्या बकवास हो रहा है?'



टीजर को देखकर मालूम होता है कि शाहिद कपूर की 'ब्लडी डैडी' में सभी सिनेमाई गुण हैं, जिसे हम वर्तमान समय में एक्शन फिल्मों में देखने की उम्मीद करते हैं। इसमें बंदूक, विस्फोट, हिंसा और ड्रग्स ये सबकुछ देखने को मिल रहा है। वहीं, शाहिद का किरदार खून से रंगा नजर आ रहा है। हालांकि, इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है यह फिल्म रिलीज पर ही पता चलेगी। टीजर रिलीज के साथ ही मूवी की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। 
विज्ञापन


Shahid Kapoor: 'ब्लडी डैडी' के एक्शन में काम आई शाहिद कपूर की डांसिंग स्किल, साझा किया एक्टिंग एक्सपीरियंस
विज्ञापन


'ब्लडी डैडी' एक डायरेक्ट-टू-स्ट्रीमिंग फिल्म है, जिसका प्रीमियर 9 जून को जियो सिनेमा पर होगा। 'ब्लडी डैडी' को साल 2011 में आई फ्रेंच फिल्म 'निट ब्लैंच' (स्लीपलेस नाइट) का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इसके निर्देशक टाइगर जिंदा है, सुल्तान और भारत जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अली अब्बास जफर हैं। बताते चलें कि 'ब्लडी डैडी' में कई एक्शन सीन हैं जिसे अली ने अपनी पिछली फिल्म से अलग तरीके से फिल्माया है। फिल्म में लोगों को हथियारों से ज्यादा हैंड टू हैंड फाइट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें