फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद ने सोनम से पूछा कब बनोगी मां, जवाब के बदले बात की खत्म

Mon, 10 Sep 2018 12:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहिद कपूर और सोनम कपूर
विज्ञापन

दूसरी बार पिता बनने पर उत्सुक शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया में फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर से ऐसा सवाल पूछ लिया कि लोग चौंक गए। दोनों ने 2011 में फ्लॉप फिल्म 'मौसम' में साथ काम किया था। पांच सितंबर को बेटे के जन्म पर शाहिद को ढेरों बधाई मिल रही थी और उन्होंने लोगों को धन्यवाद कहने के लिए सोशल मीडिया पर समय निकाला। 

विज्ञापन


उन्होंने देखा कि तमाम लोगों के संग सोनम ने भी उन्हें बेटे के जन्म की बधाई दी। खुशी की रौ में बहते हुए शाहिद सोनम से पूछ बैठे कि वह कब अपना परिवार शुरू कर रही हैं। सोनम की इस साल मई में ही शादी हुई है। बेटे की बधाई स्वीकार करते हुए शाहिद ने सोनम से पूछा कि तुम कब इस रास्ते पर आगे बढ़ोगी। उन्होंने सोनम को बधाई के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि सोनम ने शाहिद के सवाल का जवाब नहीं दिया और बात वहीं खत्म कर दी।

तारा के साथ काम नहीं: शाहिद अपने छोटे भाई ईशान खट्टर की पूर्व गर्लफ्रेंड तारा सुथारिया के साथ काम नहीं करेंगे। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं तारा का नाम शाहिद द्वारा की जा रही साउथ की रीमेक अर्जुन रेड्डी की नायिका के रूप में सामने आया था। अब कहा जा रहा है कि वह अर्जुन रेड्डी में नहीं होंगी। 
विज्ञापन


सूत्र कह रह हैं कि तारा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' के निर्माता करण जौहर से अनुबंध में हैं कि जब तक उनकी फिल्म की शूटिंग खत्म नहीं हो जातीं, वह अन्य फिल्म नहीं करेंगी। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' मई 2019 में रिलीज होनी हैं। जबकि अर्जुन रेड्डी के निर्माता इसे फटाफट शूट करके मई से पहले रिलीज करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें