फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और 300 करोड़ी फिल्म के लिए शाहिद का नाम फाइनल, अगले साल इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Tue, 31 Jul 2018 06:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ की फिल्मों का हिंदी रीमेक बॉलीवुड में सालों से होता आ रहा है। कई फिल्में सुपरहिट हुई हैं तो कई बुरी तरह फ्लॉप भी। फिलहाल यदि किसी रीमेक की सबसे ज्यादा चर्चा है.. तो वह है अर्जुन रेड्डी। खबर है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर को कास्ट किया गया है।
विज्ञापन


अर्जुन रेड्डी की रीमेक अगले साल 21 जून को रिलीज होगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। फिल्म को संदीप वंगा डायरेक्ट कर रहे हैं। भूषण कुमार, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार और अश्विन वर्डे इस फिल्म को मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी।

बता दें फिल्म के रीमेक को लेकर अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार के नाम जोड़े गए थे लेकिन अब इस फिल्म में शाहिद का नाम फाइनल हो गया है।
विज्ञापन


अर्जुन रेड्डी एक लड़के की कहानी है जो एक लड़की से बहुत प्यार करता है लेकिन उस लड़की की ज़बर्दस्ती शादी करा दी जाती है। इसके बाद लड़का खुद को संभाल नहीं पाता और शराब में डुबो देता है। यह एक रोमांटिक- ड्रामा है। इस समय शाहिद कपूर फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के की शूटिंग मे व्यस्त चल रहे है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें