सोशल मीडिया यूजर ने किया दावा
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है। इस फिल्म की रिलीज से पहले यह कहा जा रहा है कि फिल्म से लिपलॉक सीन हटाया गया है। यह दावा अरुण दीप नाम के एक शख्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किया है।
एक्शन अवतार में दिखेंगे शाहिद
शाहिद कपूर फिल्म 'देवा' में पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। उनका जबर्दस्त एक्शन अवतार फिल्म में देखने को मिलने वाला है। 'देवा' मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' का रीमेक है। फिल्म में पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुबरा सैत भी नजर आएंगे। यह फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
यह खबर भी पढ़ें:
Pax Jolie Pitt: एंजेलिना जोली के बेटे पैक्स को भारी पड़ गया स्टंट दिखाना, कार से टकराई उनकी ई-बाइक