संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का दूसरा गाना रिलीज हो चुका है। गान रिलीज होने की जानकारी फिल्म में राजा रतन सिंह का रोल करने वाले शाहिद कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिया था।
पढ़ें- सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने लिखी ऐसी बात, लोग बोले- 'शर्म करो, तुम्हारा कोई धर्म नहीं'
विज्ञापन
2 of 4
शाहिद ने ट्विटर पर एक मोशन पोस्टर जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है- मेरा प्यार भी तू, इश्क भी तू, मेरी बात, जात, जज्बात भी तू...#EkDilEkJaan । इससे पहले दीपिका पर फिल्माया गया फिल्म का पहला गाना 'घूमर' दर्शकों के लिए रिलीज किया जा चुका है।
#EkDilEkJaan out tomorrow. Stay tuned! @FilmPadmavati pic.twitter.com/wMD4alomuR
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) November 10, 2017
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म के दूसरे गाने के बोल को सुनकर लग रहा है कि यह दीपिका और शाहिद कपूर पर फिल्माया गया एक रोमांटिक नंबर हो सकता है। बता दें, पद्मावती में दीपिका रानी पद्मिनी के रोल में हैं और शाहिद उनके पति राजा रतन सिंह के किरदार में दिखाई देंगे।
शुक्रवार को फिल्म मेकर्स ने शाहिद कपूर का एक नया पोस्टर भी रिलीज किया था। जिसमें उनका रॉयल लुक दिखाई दे रहा था। फिल्म में शाहिद की जो भी तस्वीरें सामने आई हैं उसमें उनका शानदार राजपूताना लुक दिखाई दे रहा है।
HD PIC of #MaharawalRatansingh 😍 Royal King 🔥 #Padmavati pic.twitter.com/3vq3Oly4xp
— Shahid KapoorWebsite (@ShahidWebsite) November 10, 2017