'नीरजा' पिछले साल आई सबसे शानदार फिल्मों में से एक रही है। हाल ही में हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भी 'नीरजा' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था और अब ये फिल्म आइफा से भी सम्मानित हुई है।
* 'नीरजा' को आइफा में तीन अवॉर्ड्स मिले। शबाना आजमी को 'नीरजा' की मां का रोल निभाने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
* वहीं इस फिल्म से डेब्यू करने वाले जिम सार्भ को बेस्ट नेगेटिव एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।
* 'नीरजा' कोई आम कहानी नहीं है। ये एक हिम्मती देशभक्त एयरहोस्टेस की असल कहानी है।
* 'नीरजा' फिल्म में सभी कैरेक्टर्स ने एक्टिंग नहीं की है, बल्कि अपने किरदारों को जिया है। फिर चाहे वो खुद 'नीरजा' बनीं सोनम कपूर हों या आतंकवादी बने जिम सार्भ।
* 'नीरजा' को प्रताड़ित करने वाले पति के रोल में कवि शास्त्री ने काबिले-तारीफ काम किया है, वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड के किरदार में शेखर रिजवानी ने भी दमदार अभिनय किया है।
* निर्देशक राम माधवानी ने इन सभी किरदारों को बड़े शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा है।
* 'नीरजा' के जीवन के आखिरी दो दिनों, विमान अपहरण और यात्रियों को बचाने के घटनाक्रम को देख आपका दिल धड़कने लगेगा।
* फिल्म में भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी हैं। 'नीरजा' की टूटी शादी, मॉडलिंग के सपने और साहसी एयरहोस्टेस के रूप में उनकी कहानी सामने आती है।
* फिल्म में विशाल खुराना ने म्यूजिक दिया है। इसके गानों का भी फिल्म को हिट कराने में बड़ा योगदान रहा है।
* इन सभी कारणों से 'नीरजा' अवॉर्ड मिलने से पहले ही साल 2016 की बेस्ट फिल्म बन चुकी थी।