फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफा अवॉर्ड्स में शामिल नहीं हो पाएंगे शाहरुख, जानें वजह

Fri, 09 Jun 2017 06:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
शाहरुख खान
विज्ञापन
सुपरस्टार शाहरुख खान अगले महीने होने वाले आईफा अवॉर्ड्स में नजर नहीं आएंगे। कहा जा रहा है कि वो अगस्त में रिलीज हो रही अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेहगल' के प्रमोशन में बिजी होंगे और अवॉर्ड्स का में शिरकत नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा आईफा अवॉर्ड्स में हिस्सा ना ले पाने की उनकी एक और वजह भी बताई जा रही है।
विज्ञापन


न्यूज पोर्टल डीएनए के अनुसार, वो अगले महीने अपने परिवार के साथ बिजी होंगे। दरअसल, पिछले दिनों शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की फुटबॉल खेलते समय नाक पर चोट लग गई थी जिसकी अब सर्जरी होनी है और इसके लिए उन्हें विदेश जाना पड़ेगा। डॉक्टर्स ने उन्हें अगले महीने की अपॉइंटमेंट दी है और इसी समय आईफा अवॉर्डस भी होने हैं। ऐसे में साफ है कि वो ये समय अपने बेटे आर्यन को ही देंगे।

बता दें कि पिछले साल भी शाहरुख आईफा अवॉर्ड्स में नहीं पहुंच पाए थे। वो इन दिनों आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। 
विज्ञापन


खबर है कि न्यूयॉर्क में होने वाले इन अवॉर्ड फंक्शन में करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' सबसे ज्यादा नॉमिनेशन वाली फिल्म है। साथ ही शाहरुख खान को निगेटिव किरदार के लिए नॉमिनेट किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें